फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 1 डिग्री और गिरा, कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
कुछ इस तरह गर्म कपड़े पहनकर अपने को ठंड से बचाते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। तापमान में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को भी अधिकतम पारे में 1 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी गई। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी गलन से लोगों के हाड़ तक कांप गए।
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को घटकर 16.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुई। रविवार को भी न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। शनिवार रात आसमान साफ रहा था पर कोहरा गिरने लगा था। रविवार सुबह भीषण कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे तक सूर्यदेव बादलों की ओट में ही रहे। इसके बाद धूप निकली लेकिन इसी बीच 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने लगीं। हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। जिससे धूप तो निकली लेकिन सर्दी से निजात नहीं मिल सकी। धूप में तेजी न होने से लोगों को ठंड और गलन बढ़ने का अहसास हुआ। दिन में भी लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ-पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे। शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया।
बेजुबानों पर भी ठंड पड़ रही भारी
गंजमुरादाबाद। सर्दी बेजुबानों पर भी भारी पड़ने लगी है। मवेशी भी जहां पर आग जलते देखते हैं वहीं पर पहुंचकर खुद को ठंड से बचने का प्रयास करते आसानी से देखे जा सकते हैं। रविवार सुबह क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में आग की आंच कम पड़ी तो लोग वहां से चले गए। इसी बीच कुछ बेजुबान पहुंचे और वहीं पर मामूली आंच में ही बैठ गए। (संवाद)
विज्ञापन

ठंड में वितरित की चाय
उन्नाव। अभ्युदय सेवा संस्थान एवं भारत विकास परिषद चंद्रशेखर आजाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मोती नगर स्थित हनुमान मंदिर पर चाय व बिस्किट का वितरण किया गया। ठंड में गर्मागर्म चाय बंटते देख यहां पर भारी भीड़ लग गई। अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि आप किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की वजह बन सकते हैं तो इससे अधिक सार्थक जीवन में कुछ भी नहीं है। पवन निगम, शिशिर अस्थाना, निशांत शुक्ल, अंकित रघुवंशी, रचित अग्निहोत्री, आशीष अवस्थी, स्वयं श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें