फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय सेवा करने वाले 225 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
एसवीएम इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित करते सदर विधायक पंकज गुप्ता (बीच में)। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षक दिवस पर जिले में विभिन्न संगठनों और शैक्षिक संस्थाओं और प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर शिक्षकों का सम्मान किया। बेसिक व माध्यमिक शिक्षकोें के सम्मान समारोह में अपर मुख्य सचिव/जिले के नोडल अधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हूं, जहां भी हूं शिक्षकों की बदौलत हूं।
विज्ञापन

डीएसएन कालेज में आयोजित उच्च शिक्षा के शिक्षकों के सम्मान समारोह में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, विश्वविद्यालय से आए प्रतिनिधि व सदर विधायक ने सम्मान किया। तीनों स्थानों पर कुल 225 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए थे। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा से जुड़े उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई व अन्य प्रयासों से छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी और नवाचारों को अपनाकर छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और रुचि बनाए रखी। ऐसे 75-75 शिक्षकों को तीनों स्थानों पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

डायट परिसर के स्काउट गाइड भवन में बेसिक शिक्षकों सम्मान समारोह में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण/ जिले के नोडल अधिकारी एमवीएस रामी रेड्डी और डीएम पहुंचे। यहां राज्य पुरस्कार से सम्मानित बिछिया ब्लॉक के बशीरतगंज अंग्रेजी माध्यम की प्रधान शिक्षिका रश्मि तिवारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अन्य 74 शिक्षकों को शाल व माल्यार्पण किया। बीएसए जय सिंह ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। बीईओ मुख्यालय अजीत निगम सहित सभी ब्लाकों के बीईओ मौजूद रहे।
पूरन नगर स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षकों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता सदर विधायक पंकज गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने 75 शिक्षकों का माल्यार्पण करने के साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
शहर के डीएसएन कॉलेज में आयोजित उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों के सम्मान समारोह में सदर विधायक पंकज गुप्ता, कानपुर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सुधीर कुमार अवस्थी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रश्मि सिंह ने 75 शिक्षकों को सम्मानित किया। सदर विधायक ने महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान के स्मरण साझा करते हुए कॉलेज के पूर्व छात्रों का एल्यूमिनाई एसोसिएशन बनाने की बात कही। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने नई शिक्षा नीति 2020 को शासन द्वारा सत्र 2021-22 में लागू करने व शिक्षा नीति के नवोन्मेषी स्वरूप की जानकारी दी। अध्यक्षता बक्खाखेड़ा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने की। डीएसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव, अनिल साहू, डॉ. प्रदीप गुप्ता, हेमेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. आदर्श पुरवार, डॉ अमित अवस्थी भी मौजूद रहे।
भजन व गीतों से किया गुरु महिमा का बखान
मोतीनगर स्थित भारतीय संगीत महाविद्यालय में छात्रों ने भजनों व गीतों के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। हारमोनियम पर शेख इब्राहिम ने संगत दी। आयोजक सुषमा व शेख इब्राहिम ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। शिखा सिंह, शुभा वर्मा, सिद्धांत सिंह, विवेक दुबे, गुरमुख सिंह व संतोष गौतम ने एकल व समूह गायन में प्रतिभाग किया।

डीएसएन कालेज में सम्मानित किए गए शिक्षक- शिक्षिकाएं। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें