फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध का शव गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला। चर्चा है कि पारिवारिक कलह से ऊबकर वृद्ध ने जान दे दी। परिजनों के अनुसार नशे के लती होने से अक्सर उनका घर के लोगों से विवाद होता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरांय सकहन के मजरे धोबियनखेड़ा गांव निवासी देवी प्रसाद (60) शनिवार सुबह घर से निकल गए। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उत्तम बाजपेई के आम के बाग में गमछे उसे उनका शव पेड़ से लटका देखा। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए।
बडे़ बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता अत्यधिक नशे के लती थे। जिससे उनका परिवार में लोगों से विवाद होता था। ग्रामीणों में पारिवारिक कलह में फंदे से लटककर जान देने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें