चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के पारा सैफपुर गांव में घर में पंखा लगाते समय वृद्ध करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पारा सैफपुर निवासी किसान नरेश सिंह (64) शनिवार रात लगभग 9 बजे घर पर खाना खाकर सोने जा रहा था। गर्मी के कारण वह पंखे का तार बोर्ड में लगाने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। शोर सुन जब तक परिजन दौड़ते वह बेहोश हो गया। करंट से अलग कर परिजन आनन-फानन में सीएचसी मियागंज ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।