फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर वैन की टक्कर से गिरा युवक, कार से कुचल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार शाम सड़क पार कर रहा युवक गुड़्डू वैन की टक्कर से गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उस पर चढ़ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने वैन व कार को टोल के पास पीछा कर पकड़ लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ली है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पछियांव निवासी गुड़्डू (45) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी मीना, बेटी रचना व बेटे संदीप व कुलदीप हैं। सभी रो रोकर बेहाल हैं। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें