फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/नवाबगंज। शहर के मनोहरनगर में ट्रेन की चपेट में आकर युवती और अजगैन में वृद्ध की मौत हो गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर गांव निवासी किसान धनीराम (58) रविवार सुबह खेत जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक राजेश दीक्षित ने बताया कि मृतक के बेटे रिकूं ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, शहर के मनोहरनगर स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया। युवती की पहचान नहीं हो पाई। शव को मोर्चरी में रखवाया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें