फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
:रामखेलावन की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हाईटेंशन विद्युत पोल पर जमीन से छह मीटर ऊंचाई पर किसान का शव मिला। बेटे ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। चर्चा है कि मानसिक रूप से परेशान होने से वह पोल पर चढ़ गया और विद्युत लाइन पकड़ कर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर (वर्करा) गांव निवासी रामखेलावन (37) रविवार दोपहर 1 बजे घर से कोटेदार के यहां खाद्यान्न लेने गए थे। कुछ देर बाद घर से करीब सौ मीटर दूर कालीमिट्टी-अतरधनी मार्ग पर लगे 11 हजार विद्युत लाइन के खंभे पर शव लटका मिला। घटना के समय करंट की चपेट में आने पर स्पार्किंग होने पर ग्रामीणों ने देखा कि रामखेलावन का शव खंभे के ऊपर तार से चिपका है। मृतक के तीन बेटे रामू (16), श्यामू (12), करन (9) व एक बेटी रेनू (13) है। खंभे पर पति का शव देखकर दिव्यांग पत्नी सुनीता व बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
रामू ने बताया कि उसके पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब दो लाख रुपया कर्ज व लगभग एक लाख रुपये अन्य लोगों से कर्ज लिया था। जिसकी अदायगी को लेकर वह परेशान रहते थे। डेढ़ बीघा भूमि से किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पांच वर्ष पूर्व मां सुनीता भी फालिस की शिकार हो गई। काफी उपचार के बाद भी पैरों से दिव्यांग है। थाना पुलिस ने सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें