फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मोहल्ला केवटा तालाब निवासी वृद्ध की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। उसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

केवटा तालाब निवासी शिवचरन लाल वर्मा (60) को 19 मई को बुखार आने के बाद दाहिनी आंख लाल होने के साथ उसमें सूजन आ गई। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। सीटी स्कैन कराया गया। उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। 20 मई परिजनों ने वृद्ध को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बारह दिन वहां इलाज चला।
विज्ञापन

वृद्ध के छोटे भाई भजनलाल ने बताया कि भाई को अस्पताल में पैरासोना जेल इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। लेकिन बाद में वह भी खत्म हो गए। बाद में पैरासोना जेल इंजेक्शन ब्लैक में खरीदना पड़ा। एक इंजेक्शन 20 हजार रुपये में मिला। लेकिन बाद में और जरूरत पड़ने पर वह इंजेक्शन नहीं मिला। अस्पताल के डॉक्टर भी व्यवस्था नहीं करा पाए। इससे मजबूरी में 2 जून को मरीज को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस से मौत की जानकारी नहीं है। मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें