फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, 19 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से कोविड अस्पताल में वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 19 मरीज संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में आरटी पीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में 16 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन मोहल्ला निवासी आदित्य कुमार (60) के कोरोना संक्रमित होने पर 25 मई को उन्हें नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में हसनगंज 1, मियागंज 1, सिकंदरपुर कर्ण 2, असोहा 2, बीघापुर 4, पुरवा 3, हिलौली 1, सुमेरपुर 1, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 3 व शुक्लागंज का 1 युवक शामिल है।
विज्ञापन

सीमएओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से एक की मौत हुई है। 26 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। सभी मरीज होम आइसोलेशन के शामिल हैं। रविवार को मिले संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
बीरमपुर गांव में लगा कैंप, 70 की हुई कोविड जांच
चकलवंशी संवाद के अनुसार कोरोना मरीजों की जांच करने गांव-गांव जा रही स्वास्थ्य टीमों में रविवार को मियागंज ब्लॉक के गांव बीरमपुर में स्वास्थ्य टीम ने ग्राम प्रधान अल्का त्रिवेदी के आवास पर कैंप लगाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश त्रिवेदी ने ग्रामीणों को एकत्र कर कोरोना जांच कराई। 70 लोगों की हुई एंटीजन जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य टीम ने सभी के सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें