रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच कराने के लिए लाइन में खड़े महाराष्ट्र से आए यात्री।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र, केरल सहित अन्य राज्यों के 171 प्रवासी उन्नाव स्टेशन पर उतरे। जांच में दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भेजा गया। जबकि क्वारंटीन सेंटर तैयार न होने से अन्य को उनके घर जाने दिया गया।
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैलने से वहां से आने वाले प्रवासियों का रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम जांच करती है। जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में रहने वाले 171 लोग शनिवार को पुष्पक एक्स्प्रेस से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर उतरे। सभी की एंटीजन किट से जांच कराई गई। जांच में दो युवकों में करोना संक्रमण की पुष्टि होने पर एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य प्रवासियों को घर जाने दिया गया।