फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रऊकरना बी टीम ने गौरी को 14 रनों से हराया

विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाने के लिए बाल देखता बल्लेबाज। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी(उन्नाव)। ब्लॉक सरोसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रऊकरना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रऊकरना बी व गौरी गांव के बीच मैच खेला गया। रामलीला मैदान पर मैच में रऊकरना बी ने 14 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

12 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रऊकरना बी की टीम ने चार विकेट खोकर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरी की टीम निर्धारित ओवर में 150 रन ही बना सकी। रऊकरना की टीम ने 14 रनों से जीत दर्ज की। रऊकरना के अंकुर ने 107 रनों की नाबाद पारी खेली। उसे ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया। अंपायरिंग दिलीप सिंह व शार्दुल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें