फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के 11 दिन बाद हटाए गए दरोगाखेड़ा चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव मांधाताखेड़ा मजरे तारगांव में 11 दिन पहले लापता युवक का शव मिलने व परिजनों के कड़े विरोध के बाद चौकी प्रभारी दरोगाखेड़ा को हटा दिया गया। एसपी ने उन्हें अस्थाई जेल की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया है। वहीं अस्थाई जेल में तैनात दरोगा को दरोगाखेड़ा चौकी का कार्यभार सौंपा है। इस घटना में परिजनों ने हत्या का आरोप लगा गांव के 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तक खुलासा न होने से परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मांधाताखेड़ा गांव निवासी कमलेश के 20 वर्षीय बेटे दिनेश लोधी का शव 27 अगस्त को घर से 200 मीटर दूर धान के खेत में मिला था। सिर धड़ से अलग होने से परिजनों ने गांव के 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता का आरोप था कि बेटे के लापता होने पर वह गुमशुदगी दर्ज कराने दरोगाखेड़ा चौकी प्रभारी लोकनाथ गुप्ता के पास गया था। जिस पर उन्होंने फटकार कर भगा दिया था। शव मिलने के बाद से पिता ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग शुरू की थी। कड़े विरोध के 11 दिन बाद एसपी रोहन पी कनय ने चौकी प्रभारी लोकनाथ गुप्ता को चौकी से हटाकर अस्थाई जेल की सुरक्षा में लगाया है। अस्थाई जेल में तैनात रहे अंशुमान को दरोगाखेड़ा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें