फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी पालन शेड की जांच करने पहुंचे मनरेगा उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। प्रवासी मजदूरों के लिए शुरू की गई गरीब कल्याण योजना के तहत मनरेगा से बनाए गए बकरी पालन शेड का मनरेगा उपायुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम करने वाले मनरेगा मजदूरों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा सबसे पहले ग्राम पंचायत मूसेपुर में बने बकरी पालन व कैटल शेड का निरीक्षण करने पहुंचे। जांच में सब ठीकठाक मिला। जांच के दौरान रोजगार पाए प्रवासी मजदूर प्रताप, सजीवन लाल, केशन, अवधेश, कलावती, राजश्री, बुद्धि, राम कुमार, शेर बहादुर आदि से जानकारी ली। मूसेपुर ग्राम प्रधान आशीष तिवारी ने बताया कि पूर्व बीडीओ केएन पांडेय ने प्रवासी मजदूरों की सूची तैयार करा रोजगार देने की शुरुआत की थी। उपायुक्त ने बताया कि गांव में बने बकरी पालन व कैटल शेड की जांच की गई है। सभी बने मिले हैं। इसकी रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें