फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी के निधन पर सपाइयों में शोक की लहर

विज्ञापन
सपा एमएलसी एसआरएस यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि देते सपाई। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/बारासगवर। कोरोना संक्रमित सपा एमएलसी श्रीराम सिंह यादव की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिले के बीघापुर तहसील के चंदनपुर गांव के मूल निवासी एसआरएस यादव की मौत से सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा कार्यालय के साथ उनके पैतृक गांव में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीराम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में एसआरएस के नाम से जाना जाता था। 87 वर्षीय एसआरएस यादव को अधिकतर लोग बाबूजी भी कहते थे। चंदरपुर के मूल निवासी एसआरएस यादव का शुरू से ही गांव क्षेत्र के प्रति बेहद लगाव रहता था। गांव के मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में वह जरूर पहुंचते थे। सेवानिवृत्त के बाद से वह सक्रिय रूप से समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे। वर्ष 2016 में सपा ने उन्हें विधान परिषद में भेजा था। उनका कार्यकाल 5 जुलाई 2021 तक था। वर्तमान में लखनऊ में परिवार सहित रहते थे। पांच दिन पहले हुई जांच में कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। उसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह 5 बजे उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव ने कहा कि उनकी विनम्रता व जात पात से ऊपर उठकर काम करने की शैली उन्हें एक बेहतरीन नेता के रूप में याद करती है। नरेंद्र पासवान ने कहा कि एक योग्य कुशल प्रशासक का जाना अपूरणीय क्षति है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में डा. आलोक कुमार, पप्पू यादव, ओम प्रकाश पासवान, राम सिंह यादव भी मौजूद रहे।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व महासचिव सुरेश पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचे। वहां से लौटने के बाद पार्टी कार्यालय में एक शोकसभा की गई। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, मुकेश रावत, मालती रावत, गंगा सागर यादव, यशवंत सिंह, अजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में शोक सभा हुई। यहां पर दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता प्रशांत कटियार, सोनी सिंह परिहार, यशवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें