फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 2 हजार सैंपल कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना संक्रमितों की तलाश में अब और तेजी आएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को अब प्रतिदिन दो हजार सैंपल कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जितने अधिक सैंपल होंगे उतनी जल्दी संक्रमितों की पहचान होगी और उन्हें समय से इलाज देकर सही किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी तक रोजाना 1500 से 1600 सैंपल लेता था। सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट के लिए व्यक्ति को चार से पांच दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब सैंपलों की संख्या बढ़ने से रिपोर्ट आने में और देरी होगी। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी नई गाइड लाइन में अब संक्रमितों की तलाश के लिए रोजाना दो हजार सैंपल लिए जाने हैं। इसके लिए स्वास्थ्य टीमें भी बढ़ाई जाएंगी। दिन रात काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि अब काम करने में और तेजी लानी होगी। काम अधिक होने और स्टाफ कम होने से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि शासन से जो निर्देश मिल रहे हैं उसी आधार पर काम कराया जा रहा है। पहले सैंपलों की संख्या 1600 तक प्रतिदिन कही गई थी अब 400 सैंपल और बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें