बीघापुर। दस्तक अभियान के तहत मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी ने बीघापुर के दादामऊ का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नालियों में दवा छिड़काव में उन्हें लापरवाही मिली। इस पर उन्होंने दोबारा छिड़काव और सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर के दादामऊ गांव में जिला मलेरिया अधिकारी आरसी यादव ने मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान मधु पांडेय, आशा, आंगनबाड़ी व आशा संगिनी के साथ बैठक की। यहां उन्होंने दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। इसके बाद गांव का निरीक्षण किया। आशा को निर्देश दिए कि बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों पर नजर रखें। गांव में हर तरफ गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान को साफ सफाई एवं छिड़काव दोबारा कराने के निर्देश दिए।े