फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर स्कार्पियो पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार को हटवाती प? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो कार पर सवार मां बेटियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को यूपीडा रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। स्कार्पियो सवार लोग अलीगढ़ से बलिया जा रहे थे।
विज्ञापन

जनपद बलिया के थाना उवाव के वेल्थरा रोड निवासी अयाज (55) पुत्र रियाज परिवार की ही नाजरा (48) पत्नी सईद आलम और नाजरा की बेटियों अफ ीका (25) व इलका (18) के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते अलीगढ़ से बलिया जा रहे थे। स्कार्पियो बलिया निवासी अशोक (32) पुत्र सुरेंद्र चला रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे यह सभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि चालक अशोक को झपकी आ जाने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेस वे पर तीन बार पलट गई। हादसे स्कार्पियो सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे औरास थानाध्यक्ष राजबहादुर ने यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भिजवाया। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को क्रेन से टोल प्लाजा पर भेज दिया गया। इस दौरान करीब आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें