चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव में मक्के की रखवाली कर रहे किशोर का शव खेत में स्थित मचान के पास मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किशोर हरियाणा में रहकर काम करता था। वह शनिवार को ही गांव लौटकर आया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला निवासी धीरज (17) पुत्र रामबाबू का शव खेत में बने मचान के पास मिला। पिता के मुताबिक, घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में इस बार मक्का बोया है। छुट्टा मवेशियों से फ सल की रखवाली करने के लिए खेत में मचान बनाया है। सोमवार देर रात करीब 10 बजे बेटा धीरज खाना खाकर मचान पर सोने चला गया था। रात में बूंदाबांदी शुरू हुई तो वापस बुलाने के लिए फोन किया। बेटे ने फ ोन नहीं उठाया। रात करीब तीन बजे जब वह मौके पर गए तो मचान के पास उसका शव पड़ा मिला। कुछ दूर पर उसका मोबाइल और बिस्तर पड़ा था। बताया कि बेटा पंजाब प्रांत के गुहाना में केला की खेती में काम करता था। शनिवार को घर लौटा था। रविवार को पड़ोसी से विवाद भी हुआ था। तीन भाइयों नीरज व सूरज में मंझला था। दो बहनों में नीलम, चांदनी व मां सुनीता का रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि किशोर के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।