फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आरबीआईकर्मी की मौत, 30 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना से शुक्लागंज निवासी आरबीआई कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं बांगरमऊ के पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी व सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर सहित 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 20 की रिपोर्ट एंटीजेन रैपिड किट व 10 ने कानपुर की प्राइवेट लैब में जांच कराई थी।
विज्ञापन

शुक्लागंज के मोहल्ला गोपीनाथपुरम निवासी (55) वर्षीय सरवन पांडेय कानपुर आरबीआई में कर्मचारी थे। दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उन्होंने कानपुर की निजी पैथोलॉजी में कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने से पहले उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने उसे कानुपर हैलट में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार रात को आई उनकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा कानपुर की प्राइवेट लैब में कराई गई जांच में शहर के मोहल्ला कैथियाना निवासी एक ही परिवार से 3 महिला व 6 पुरुष, शुक्लागंज निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजेन रैपिड किट से शुक्लागंज के कंचन नगर निवासी 23 साल का युवक, मिश्रा कालोनी में 48 व 46 वर्ष के दो अधेड़, बांगरमऊ में पंजाब नेशनल बैंक में तैनात एक कर्मचारी, बांगरमऊ निवासी महिला व उसकी दो बेटियां, बिछिया ब्लॉक के गांव अमरसस में 35 साल की महिला, अचलगंज में 28 साल का युवक, बीघापुर ब्लॉक में कोविड हेल्प डेस्क में तैनात सफाई कर्मी, शहर के मोहल्ला पुरानी बाजार में 25 साल का युवक, 28 साल की युवती, 31, 36 व 35 साल के तीन युवक, मौरावां कस्बा के मोहल्ला मझखोरिया निवासी 42 साल का युवक सहित सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर सहित तीन अन्य की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 30 संक्रमित मिले हैं। सभी को सोहरामऊ के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के साथ औरास व बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें