फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा कटान का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
गढ़ेवा पुल पर गंगा में ऊफान से हो रहे कटान का जायजा लेते एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक (मध्य में सफे - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा गढ़ेवा में चल रही गंगा कटान का जायजा लेने एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधान व किसानों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में गंगा में कटान तेज होने से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ने की खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर एसडीएम दयाशंकर पाठक ने गांव पहुंचकर गढ़ेवा पुल पर कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उन किसानों से बात की जिनकी खेतिहर भूमि कटान में समा चुकी हैं। इसके अलावा ग्रामीणों व ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह से भी आवश्यक जानकारी ली। प्रधान ने बताया कि लगभग पंद्रह सौ बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। एसडीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग को अवगत कराया जाएगा। जिससे पुल को कोई नुकसान न होने पाए और आवागमन भी बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें