फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर की थकान मिटाने को सड़क पर सो गए प्रवासी

विज्ञापन
नवाबगंज टोल प्जाला की बंद लेन व डिवाइडर पर आराम करते ट्रकों से उतारे गए लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रकों में लदे सामान के ऊपर बैठकर सफर कर रहे प्रवासी मजदूरों को रविवार सुबह पुलिस ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर रोक लिया। कई दिन से जारी सफर की थकान से बेहाल श्रमिक टोल प्लाजा पर सड़क पर आराम करने लगे। सभी की गहरी नींद में सो गए। बस की व्यवस्था होने पर पुलिस ने सभी को क्वारंटीन सेंटर भेजा।
विज्ञापन

रविवार को ट्रकों में बैठकर गुजरात व मुंबई से बिहार बिहार प्रांत जा रहे 50 प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। पुलिस की सख्ती देख ट्रक चालक ने सभी को उतार दिया। श्रमिकों ने टोल प्लाजा पार करते हुए पैदल ही लखनऊ की ओर रुख किया तो अजगैन कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह व उपनिरीक्षक विमलकांत सभी को रोक लिया। सफर की थकान से टूट रहे बदन को आराम देने के लिए आधिकांश श्रमिक, टोल प्लाजा की बंद लेन पर सड़क पर ही सो गए। काफी देर बाद पुलिस ने एक बस की व्यवस्था की और सभी को नवाबगंज कस्बे में श्यामलाल इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया। यहां उनके भोजन व चाय की व्यवस्था की गई। हालांकि सभी श्रमिक किसी भी तरह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं। विनोद, संजू, शिवा, राजू राय, प्रेमलाल आदि ने बताया कि सरकार अगर ट्रेनों या बसों की व्यवस्था कराती तो वह ट्रकों से सफर करने और मंहगा किराया चुकाने को मजबूर न होते।
नगर पंचायत ईओ अनिल कुमार ने क्वारंटीन सेंटर में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। उन्होंने बताया कि प्रशासन के माध्यम से बसों की व्यवस्था कर सभी को उनके गृहजनपद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें