फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी सावधानी अपनाएं, खुद बचें ग्राहक को भी बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में चल रहे लाक डाउन के बीच बैंक व बीमा कार्यालय ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। इन चुनौतियों का सामना सावधानी बरत कर भी की जा सकती है। कुछ बैंकों व बीमा कार्यालयों में इसे अमल किया भी जा रहा है। लेकिन कई ऐसी बैंकें हैं जहां अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग और इन मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बैंक व बीमा कार्यालय खुलने के बाद संक्रमण से लोगों को व खुद को बचाने के लिए सरकार ने कार्यालय के प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए हैं। काम के समय एक युवक पहले अंदर जाएगा उसका काम होने के बाद ही दूसरा युवक प्रवेश कर सकेगा। चेक ड्राप बॉक्स बैंक के बाहर ही रखे जाएं। इसमें केवल चेक जमा किए जाएंगे। इससे लोग अंदर नहीं जाएंगे और खतरे से भी बचा जा सकेगा। एटीएम पर तैनात गार्ड बिना हाथों को सैनिटाइज कराए रुपये नहीं निकालने देगा। पूछताछ से जुड़े कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था प्रवेश द्वार पर ही हो।
पीडीनगर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त बैंक कैशियर अशोक दीक्षित ने बताया कि बैंकों में लेन-देन अधिक होता है। चाहे वह पास बुक इंट्री हो, चेक बुक लेना हो या फिर कैश जमा निकासी हो। इन स्थितियों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। लोगों को चाहिए कि वह मास्क, गमछा, या रूमाल से चेहरे को ढक कर जाएं। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। छोटी-छोटी सावधानी बरतकर खुद के साथ बैंक कर्मचारियों को कोरोना के वार से सुरक्षित कर सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें