उन्नाव। जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड का आइसोलेशन वार्ड फुल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अब भर्ती लोगों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया जाएगा।
जिला अस्पताल में 20 बेडों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लगातार भर्ती हो रहे लोगों के चलते बेड फुल हो गए हैं। बेड फुल होने से आइसोलेशन वार्ड में आने वाले लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जिला अस्पताल में आइसोलेट लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीएमस डा. बीबी भट्ट ने बताया कि 20 बेड हैं जो फुल हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन लोगाें को क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 49 लोग आइसोलेट व 49 क्वारंटीन हैं।