फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कृष्ण की लीलाओं में छिपा है जीवन को सही दिशा देने का संदेश

विज्ञापन
कथा विराम के पश्चात आरती करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। श्रीमद्भागवत कथा के विराम दिवस पर आचार्य रामनिवास द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, रुक्मिणी विवाह और कृष्ण-सुदामा की मित्रता के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला में मानव समाज को सही मार्ग दिखाने और जीवन के आदर्शों को अपनाने का संदेश छिपा है।
विज्ञापन


रासलीला का वर्णन करते हुए आचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसके माध्यम से कामदेव के अहंकार को चूर किया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के जरिए उन्होंने समझाया कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी निष्फल नहीं होती। बताया कि रुक्मिणी के भाई के विरोध के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर युद्ध में विरोधियों को पराजित किया और उनसे विवाह किया।

इसके बाद कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए सच्ची मित्रता, प्रेम और निस्वार्थ भाव का महत्व बताया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें