फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन

विज्ञापन
बच्चे को तिलक लगातीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
असोहा। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मंगलवार को ब्लॉक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया और दो महिलाओं की गोदभराई रस्म में भाग लिया। इसके बाद पाठकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर अपर्णा यादव ने डाली और निखिल का अन्नप्राशन कराया। अंजली और काजल की गोदभराई कराई। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पोषण आहार उपलब्ध करा रही है। महिलाओं से अपील की कि वे अपने आसपास योजनाओं से वंचित पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी देने की अपील की।
इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्राएं माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करे। उन्होंने बताया कि सरकार स्कूलों के सौंदर्यीकरण कार्य के साथ छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम की व्यवस्था भी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के पुस्तकालय का उद्घाटन किया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में महिलाओं व छात्राओं को आयरन की गोलियां भी वितरित कीं। इस मौके पर डीपीओ अभिषेक पांडेय, नायब तहसीलदार भारत सिंह, सीडीपीओ पारा अधिकारी और वार्डन नीतू मौर्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें