फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: माता के जगराते में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
झांकियां प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पुरवा। विकासखंड के गदोरवा में शुक्रवार रात आचार्य देवी दयाल द्विवेदी की स्मृति में माता के जगराते का आयोजन किया गया। भक्ति गीत और आकर्षक झांकियों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गायक शानू तिवारी ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद कल्पना द्विवेदी ने ‘तेरा दर तो हकीकत है’ और प्रखर शुक्ला ने ‘मैने मोहन को बुलाया, वो आता होगा’ भजन सुनाया। शालू शर्मा ने ‘कैला मैया के भवन’ भजन प्रस्तुत किया। बाल कलाकार कान्हा ने ‘तीन बाण के धारी’ भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। झांकियों में गणेश, हनुमान, राधाकृष्ण, शंकर-पार्वती और फूलों की होली का मंचन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें