फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहीदों के घर जलाए दीये, परिजनों के साथ मनाई दीपावली

विज्ञापन
शहीदों के परिजनों को उपहार देते विमल द्विवेदी। स्रोत: समिति
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली पर नर सेवा-नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने इस वर्ष भी ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम को आयोजन किया। समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने शहीदों के चित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद शशिकांत तिवारी, शहीद कैलाश कुमार, शहीद सुशील कुमार गौतम, शहीद विजय कुमार और पुलवामा हमले में शहीद हुए अजीत आजाद की के घर पहुंचकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। शहीदों के परिजनों और बच्चों को उपहार व मिठाई भेंट की। विमल द्विवेदी ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। उनका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर अजय त्रिवेदी, राजपूत, संरक्षक एके दीक्षित सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें