गोटी पुआ नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं । स्रोत: विद्यालय
- फोटो : Samvad
उन्नाव। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में मंगलवार की रात लोकनृत्य गोटी पुआ और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुति हुई। स्पिक मैके संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ओडिशा की लोककला और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में मृदंग वादक बालकृष्ण दास, बांसुरी वादक कविराज प्रधान और गायक भगवान साहू ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने मृदंग, बांसुरी और गायन के माध्यम से भारतीय लोकसंगीत की विशेषताएं बताईं। सौम्य रंजन दास, अभिमन्यु नायक, लबा मरांडी, गणेश मलिक, आमिर माली, राहुल डे और कृष्णा जेना ने गोटी पुआ नृत्य प्रस्तुत किया। मृदंग की थाप और बांसुरी की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कलाकारों ने विद्यार्थियों को गोटी पुआ नृत्य और वादन की बारीकियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या शिल्पी निगम ने कहा कि विद्यालय पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है।