फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कथा सुनने गई महिला की दो टप्पेबाजों ने काटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गौरी गांव में चल रही शिवमहापुराण कथा सुनने गईं कानपुर की दो महिलाओं की चेन महिला टप्पेबाजों ने पार करने का प्रयास किया। एक महिला की चेन पार कर दी। लोगों ने आरोपी एक महिला को पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के मुताबिक चेन की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के जरौली फेस-दो निवासी सीमा पत्नी शत्रुघ्न त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि वह तीन नवंबर की सुबह 11:20 से 11:25 बजे के बीच कथा सुनने पंडाल पहुंची थीं। प्रवेश के दौरान दो महिलाएं उनके पास आईं। इनमें से एक ने धक्का दिया और दूसरी ने उनके गले से सोने की चेन काटकर भाग निकली। यही नहीं उसी महिला ने कथा सुनने आई एक और महिला की चेन काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। धक्का देने वाली महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर, घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें