धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए बाइक की बुकिंग कराते ग्राहक। स्रोत: व्यापारी
- फोटो : Archive
उन्नाव। धनतेरस और दिवाली को लेकर सराफा और ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सराफा बाजार में चांदी के आभूषणों और पूजा के सामान का स्टॉक बढ़ाया गया है। ऑटोमोबाइल शोरूम में भी धनतेरस के लिए ग्राहकों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग शुरू कर दी है। कारोबारियों को पिछले साल से 20 फीसदी अधिक कारोबार की उम्मीद है।
सराफा व्यापारी राजेश कुमार और अंकित मिश्रा ने बताया कि इस बार धनतेरस को लेकर पिछले साल की तुलना में करीब 30 प्रतिशत अधिक चांदी का स्टॉक किया है। धनतेरस पर 35 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, अंगूठी, सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ चांदी के दीये, कटोरी, चम्मच, कछुआ, मछली और पूजा की थाली उपलब्ध का स्टॉक किया है।
ऑटोमोबाइल कारोबार में भी धनतेरस को लेकर उत्साह है। वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहले से ही शोरूम पहुंचकर बुकिंग करा रहे हैं। कारोबारी शाहिल मखीजा, प्रमोद सिंह ने बताया कि इस बार करीब 20 प्रतिशत अधिक कारोबार होने की संभावना है। ग्राहकों की मांग को मद्देनजर ज्यादा माईलेज की 125सीसी के बाइकों का अतिरिक्त स्टॉक बढ़ाया है। धनतेरस पर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को उपहार व 10 प्रतिशत छूट की योजना तैयार की गई है।
धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए बाइक की बुकिंग कराते ग्राहक। स्रोत: व्यापारी- फोटो : Archive