गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खत्रियाना मोहल्ला निवासी राहुल राठौर की पत्नी अनीता (25) का शव बुधवार दोपहर बाद घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
घटना के समय घर में केवल ननद और सास ही थीं। सूचना पर पुलिस ने जांच की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। पति ने बताया कि तीन साल पहले विवाह हुआ था, एक बेटी भी है। पति और उसका ससुर विद्यासागर राठौर दिल्ली में कपड़ों की सिलाई करते हैं।