फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आरडीएसओ की हाईटेक तकनीक से जांची रेलवे ट्रैक की सेहत

विज्ञापन
रेल पटरियों की जांच ट्रैक रिकॉर्डिंग कार ट्रेन। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर विशेष निरीक्षण किया गया। लखनऊ के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की ट्रैक रिकॉर्डिंग कार ट्रेन से मुख्य रेल लाइनों की जांच की। इस दौरान पटरियों की तकनीकी स्थिति और उनमें होने वाले उतार-चढ़ाव को परखा गया।
विज्ञापन

ट्रैक रिकॉर्डिंग कार में आधुनिक सेंसर और कंप्यूटर लगे होते हैं। इनके माध्यम से ट्रेन के चलते समय पटरियों के बीच की दूरी, घुमाव और ऊंचाई में अंतर की जानकारी दर्ज की जाती है। निरीक्षण के दौरान जहां भी पटरियों में खामियां मिलीं, वहां रेलवे की तकनीकी टीम ने मरम्मत का काम कराया। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने बताया कि जांच का उद्देश्य ट्रेनों का संचालन सुरक्षित रखना और तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए रेल पथ की स्थिति बेहतर बनाए रखना है। इससे यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें