फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन और फुलवारी लीला का मंचन

विज्ञापन
यज्ञ रक्षा के लिए जाने के दृश्य का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक - फोटो : Self
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में तीसरे दिन बृहस्पतिवार की रात अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने इन प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए जा रहे थे। रास्ते में महर्षि गौतम का निर्जन आश्रम दिखाई दिया। श्रीराम के पूछने पर महर्षि विश्वामित्र ने बताया कि देवराज इंद्र के छल के कारण महर्षि गौतम ने अहिल्या को श्राप दिया था। श्राप के कारण अहिल्या पत्थर की शिला बन गई थीं। मंचन में श्रीराम के स्पर्श से अहिल्या श्राप मुक्त होकर अपने स्वरूप में प्रकट हुईं। इसके बाद पुष्प वाटिका में माता सीता और भगवान श्रीराम ने एक-दूसरे को देखा। मंचन के दौरान भक्ति संगीत और जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें