मानद डॉक्टरेट की उपाधि का प्रमाणपत्र लेतीं डॉ. अमृता तिवारी। स्रोत: विद्यालय
बांगरमऊ। माया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अमृता तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है। यह उपाधिक 25 अक्तूबर को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा शिखर सम्मेलन में दी गई।
सम्मेलन में 15 राज्यों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भाग लिया। डॉ. तिवारी ने वर्ष 2002 में जवाहर नवोदय विद्यालय से कॅरिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने छात्र केंद्रित शिक्षण, चरित्र निर्माण और मूल्यपरक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। इससे पहले उनको स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। (संवाद)