फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गणेश व मुकुट पूजन के साथ हिलौली रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
रामलीला महोत्सव के पूजन करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली गांव के रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को गणेश पूजन, भूमि पूजन और मुकुट पूजन के साथ हुआ। इस लीला का समापन धनतेरस पर रावण वध के साथ होगा। 136 वर्ष पुरानी हिलौली की रामलीला का शुभारंभ करवा चौथ को होता है जो धनतेरस तक चलती है। इस आयोजन में स्थानीय व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आचार्य गिरिजाशंकर दीक्षित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति अध्यक्ष मनोज शुक्ला व मेला प्रभारी महेश चंद्र सोनी आदि पदाधिकारियों ने गणेश, भूति व मुकुट पूजन कराया। इसके बाद हवन का भी आयोजन किया गया। लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाता है। पूजन के दौरान संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा, कृष्णकांत चतुर्वेदी, शिवकंठ त्रिपाठी, त्रिभुवन दीक्षित, मुकेश निर्मल, अतर सिंह, श्यामू साहू, अभिषेक सिंह, सुधांशू द्विवेदी, पुन्नू सविता, पीके श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, बबलू सिंह, सुशील पांडेय, बचान दीक्षित, पन्नालाल, अलीबक्स, नंदू कुशवाहा और उदयभान गुप्ता आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें