फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
स्टाल पर कलश लगाते बीडीओ डाॅ. संतोष श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
पुरवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक परिसर में शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, समाज कल्याण, आवास, आंगनबाड़ी, वन विभाग और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के स्टॉल लगाए गए। यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी नेपाल सिंह ने ग्रामीणों को सोलर प्लांट लगाने, अनुदान और योजना के लाभ की जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संतोष श्रीवास्तव ने किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, सीडीपीओ निशा महाजन, एडीओ समाज कल्याण आशुतोष त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेले में कई विभागों ने लगाए स्टॉल
गंजमुरादाबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा सेतु अभियान के तहत मेले का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

भाजपा नेता पुत्तीलाल गौतम ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। नामित सभासद पति पंकज शुक्ला और मिथिलेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित मेले में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई गई। ईओ गुंजन गुप्ता, अध्यक्ष पति हाजी सलीम कुरैशी, कामिल कुरैशी, रामसजीवन यादव, कुलदीप शर्मा, मनोज विश्वकर्मा और रीता गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें