असोहा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाठकपुर में फिल्म गांधी एंड माय मदर की शूटिंग चल रही है। गांव के योगेश त्रिपाठी और कृष्णानंद अवस्थी की पुरानी हवेलीनुमा कोठियों में शुक्रवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी और कलाकारों ने अभिनय किया।
शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा, लेकिन सुरक्षा कारणों से घरों के अंदर जाने और बाहर से फोटो खींचने पर रोक के चलते उन्हें निराशा भी हुई। दोनों मकानों के बाहर पुलिस के साथ सुरक्षा गार्ड तैनात रहे। वर्ष 1946 में बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और उसे रोकने के लिए महात्मा गांधी की ओर से किए गए सत्याग्रह के दृश्य की शूटिंग की जा रही हैं। शूटिंग एक और दो अक्तूबर तक प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ दृश्य पूरे नहीं हो पाने के कारण शनिवार को भी शूटिंग की जाएगी। (संवाद)