सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पावर हाउस के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार प्राइवेट पशु चिकित्सक को वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बंदूहार मोहल्ला निवासी श्याम बहादुर (51) मवेशियों के प्राइवेट चिकित्सक थे। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे काम से दही चौकी गई थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर थानाक्षेत्र के पावर हाउस के पास बाइक से सड़क पार करते समय वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी सुनीता, बेटा रंजीत और बेटी आंचल बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, वाहन का पता लगाया जा रहा है।