फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी भेंटकर किया सम्मानित

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रश​स्ति पत्र देते विधायक अनिल सिंह व ब्लॉक प्रशासक नीरज गुप्ता। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन एवं पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

विधायक अनिल सिंह ने बताया कि कुपोषण मुक्त भारत और स्वस्थ बचपन का सपना साकार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। वह गांव-गांव तक स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाती हैं। ऐसे में उनके कार्यों को सम्मान और सहयोग जरूरी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मातृशक्ति तथा बच्चों के स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, नीलम सिंह, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें