फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वोट चोरी का आरोप लगा कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में वोट चोरी का आरोप लगा कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च हरदोई पुल, बड़ा चौराहा और कचहरी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। बड़ा चौराहा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास करने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेसी निर्वाचन कार्यालय के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क से उठाया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतों की सुरक्षा को लेकर आंदोलन कर रही है। पुलिस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
बड़ा चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला कब्जे में लेने की कोशिश की, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और बहस हुई। इसके बाद कार्यकर्ता निर्वाचन कार्यालय के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए और चुनाव आयोग मुर्दाबाद तथा लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाए। प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, शंकर लाल गौतम, सुमित गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, मधु रावत, जंग बहादुर सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, हनुमंत सिंह, विश्वास निगम, फैज फारूकी, शिवम अवस्थी, सुयश बाजपेई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें