डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों का मार्गदर्शन करते इंचार्ज प्रधान शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय बनिगांव में विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई है। छात्र-छात्राएं शैक्षिक वीडियो, ई-पुस्तकें और विषय से संबंधित डिजिटल सामग्री से ज्ञान बढ़ा रहे हैं।
डिजिटल लाइब्रेरी से बच्चों में पढ़ने, खोजने और स्वयं सीखने की रुचि बढ़ रही है। शिक्षक भी पाठ्यवस्तु को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। प्रभारी प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ने का माध्यम है।
आई-प्रेप सॉफ्टवेयर के माध्यम से बच्चे आईडी बनाकर मनपसंद विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध कराकर आने वाले समय के लिए तैयार करना है।