फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज निकलेगी पितृ वंदन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को मजबूत करने में योगदान देने वाले दिवंगत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की स्मृति में 27 सितंबर को पितृ वंदन यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नेता अजय मिश्रा ने बताया कि यात्रा के माध्यम से संगठन के लिए जीवन समर्पित करने वाले दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि रविवार सुबह नौ बजे शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद यात्रा शुरू होगी। भाजपा से कई बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके बाबा बजरंगबली ब्रह्मचारी और तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद यात्रा बदरका पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी। यात्रा बारा पुरौना, कुंभी, पाटन, सुमेरपुर और मानिकापुर होते हुए बक्सर पहुंचेगी। यहां राव रामबख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन होगा। बताया कि यात्रा का उद्देश्य दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें