फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना...

विज्ञापन
गणेश प्रतिमा। स्रोत: श्रद्धालु
विज्ञापन
उन्नाव। दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। लोगों ने हवन-पूजन के बाद नम आंखों से गणपति बप्पा को विदा किया।
विज्ञापन

शहर समेत ब्लॉक में पंडालों और घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ नदियों और घाटों पर ले जाकर विसर्जित किया गया। बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था में बाधा नहीं बन पाई। रंग-गुलाल से सराबोर श्रद्धालु बारिश में भीगते और ढोल की धुन पर थिरकते रहे। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’, गणपति अपने धाम चले, रस्ते में हैं लोग खड़े, जैसे जयकारे लगाते रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस घाटों पर तैनात रही।

फोटो-26-गणेश प्रतिमा के साथ श्रद्धालु। स्रोत: स्वयं
भक्ति के रंग में रंगा शहर, विसर्जित हुईं गणेश प्रतिमाएं
उन्नाव। शहर के गिरजाबाग स्थित गिरजेश्वर महादेव मंदिर, शाहगंज और क्योटा तालाब क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। शाहगंज में मनोज यादव के आवास पर आयोजित 45वें महोत्सव में हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। सिविल लाइन में राजेश मिश्रा के घर से भी निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

कसाई चौराहे पर सोहनलाल, सुमित, अमन, सुनीता और निर्मला कनौजिया के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकली गई। मोहल्ला बुधवारी, एबी नगर, भूरी देवी, कानून गोयान, पन्नालाल पार्क, सिविल लाइन और सिद्धनाथ मंदिर सहित कई स्थानों से भी गणपति विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।

फोटो-27-गणेशजी की प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु। स्रोत : पाठक
जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाएं विसर्जित
गंजमुरादाबाद। नगर में विभिन्न मंदिरों और घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मोहल्ला आनंदीटोला स्थित आनंदी देवी मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को सत्यप्रकाश कुशवाहा की अगुवाई में विसर्जन के लिए ले जाया गया। गढ़ी स्थित संकट मोचन मंदिर की प्रतिमा का दिलीप कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा और रामू शुक्ला की अगुवाई में विसर्जन किया। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। करीब तीन किलोमीटर की विसर्जन यात्रा पांच घंटे में पूरी हुई।
विज्ञापन

नानामऊ घाट पर किया विसर्जन
बांगरमऊ। बाबा ओंकारेश्वर शनिदेव दुर्गा काली खाटूश्याम मंदिर में दस दिनों से स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को नानामऊ घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडित सुमित कुमार द्विवेदी, राहुल पांडे, आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गणेश प्रतिमा। स्रोत: श्रद्धालु

गणेश प्रतिमा। स्रोत: श्रद्धालु

गणेश प्रतिमा। स्रोत: श्रद्धालु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें