उन्नाव। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शनिवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य प्रसेनजीत ने दीप जलाकर कर शुभारंभ किया।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या किरन भारती, परमात्माशरण, कमलेश कुमार, मंडलीय अध्यक्ष यदुवेंद्र प्रताप सिंह, मंडलीय सचिव अवधेश कुमार व मंडलीय ऑडिटर राजनारायण पांडेय मौजूद रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अमित कुमार को जनपदीय अध्यक्ष चुना गया।
मंडलीय सचिव ने असद अहमद को चुनाव अधिकारी और संजय पाल को पर्यवेक्षक नामित किया और उनकी देखरेख में निर्वाचन संपन्न हुआ। अमित कुमार को अध्यक्ष, ऋषभ तिवारी को सचिव/मंत्री, कृष्णा वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष और हर्ष पांडेय को ऑडिटर चुना गया। अधिवेशन में करीब 50 कर्मचारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त लिपिकों को शाल, माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन उमानिवास बाजपेयी ने किया। (संवाद)