फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एंक्वास टीम ने जांची सीएचसी की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सीएचसी में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम पहुंची। दसमें डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. सायदा जफर और डॉ. पुष्पा शामिल रहीं।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, औषधि स्टोर तथा अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन को ओपीडी काउंटर अलग करने, इमरजेंसी की व्यवस्था सुधारने, सभी दवाओं के स्टोर को एक स्थान पर संचालित करने और अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने की नसीहत दी। इसदौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने टीम को दो वर्षों से बजट न मिलने से व्यवस्थाओं में परेशानी आने की जानकारी दी।
इस पर टीम चिंता जताते हुए मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने का आश्वासन दिया। इसदौरान डॉ. आदर्श सचान, डॉ. तपन गुप्ता, एचईओ राजेश कुमार, बीपीएम शिवाकांत और बसीपीएम इसहाक अली मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें