फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट के पास प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मी मंगलवार सुबह आठ बजे से हड़ताल पर चले गए। कर्मियों ने अस्पताल गेट के पास बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कर्मियों को जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों के मुताबिक उन्हें लगातार दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आने वाले त्योहारों में राशन, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों का खर्च उठाना समस्या साबित हो रही है। कई कर्मी कर्ज लेकर घर चला रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को दवा और इलाज जैसी जरूरी जरूरतों के लिए भी पैसे की दिक्कत हो रही है।
कई बार फर्म के ठेकेदार अनुज शुक्ला से भुगतान की मांग की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। हड़ताल के चलते मंगलवार को अस्पताल परिसर में गंदगी जमा रही। मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन

सीएमएस एसके शुक्ला ने बताया कि कर्मियों से बात हो चुकी है। संबंधित फर्म के अधिकारियों से संपर्क कर जल्द उनका मानदेय दिलाया जाएगा। इस दौरान विनोद, काली प्रसाद, संजय, अंजू, कुसुमा, राम कुमार, कृष्ण पाल, गुड़िया, सरोज, राकेश, महेश आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें