उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 50 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद के बेहटामुजावर निवासी 42 वर्षीय युवक और सफीपुर के बाशालारी निवासी 13 वर्षीय किशोर को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि मच्छरों के खात्मे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कर्मी को अभियान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई है। (संवाद)