फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन न कराने पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी देश दीपक गौड़ को शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। उन पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने और कई बार व्हाट्सएप पर संदेश भेजे जाने के बावजूद डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू नहीं कराने का आरोप है।
विज्ञापन

बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी को डिजिटल लाइब्रेरी संचालित कराने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए डीपीआरओ के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद उन्हें ब्लॉक से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें