फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन स्थित स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते पुलिस अधिकाारी व कर - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उन्नाव। देश की आंतरिक सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को पुलिस लाइन उन्नाव में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया गया। कर्तव्य निर्वहन के दौरान बलिदान देने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की याद में स्मृति परेड भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। उन्होंने उनके बलिदान को भी सराहा। सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल, क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव और क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

फोटो-49-बच्चे को गोद में लिए महिला आरक्षी सचि के पति शिवम। संवाद
पत्नी की मौत के बाद शिवम को नौकरी की आस
बीघापुर। कंधियानी गांव के शिवम शुक्ला को पत्नी सची भट्ट की मौत के पांच माह बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिलने की उम्मीद है। सची बहराइच जिले में महिला थाना में आरक्षी थीं। बीमारी से 25 मई 2026 को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा विश्वम है। पत्नी की असमय मौत से पति शिवम के सामने आर्थिक संकट हो गया। उन्होंने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया। दस्तावेज, सत्यापन और मेडिकल जांच जैसी प्रक्रियाओं में करीब पांच माह लगे। इस दौरान परिवार को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हुई हैं और शिवम को नौकरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फोटो-50-मृतक करन सिंह का बेटा वैभव और पत्नी सविता। संवाद
दो पीढ़ियों ने की पुलिस सेवा, अब परिवार आर्थिक संकट में
बेहटा मुजावर। कन्नौज पुलिस लाइन में तैनात रहे मुख्य आरक्षी करन सिंह यादव का दो अक्तूबर को निधन हो गया, जिससे उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। करन सिंह के पिता शिवबालक सिंह की 1994 में हमीरपुर में उपनिरीक्षक पद पर कर्तव्य के दौरान मौत हुई थी।
करन सिंह को वर्ष 2000 में आरक्षी के पद पर तैनाती मिली थी। 54 वर्षीय करन सिंह गुर्दे और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। पत्नी सविता ने बताया कि पति की लंबी बीमारी में सास की पेंशन, खेती व घर की सारी रकम खर्च हो गई। परिवार को विभाग से कोई सहायता नहीं मिली है। करन सिंह का स्नातक बेटा वैभव भी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहा है।

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन स्थित स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते पुलिस अधिकाारी व कर- फोटो : Samvad

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन स्थित स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते पुलिस अधिकाारी व कर- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें