फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शोभायात्रा निकाल देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विज्ञापन
परियर तट पर पुलिस की मौजूदगी में होता प्रतिमाओं का विसर्जन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव/परियर। नवरात्र के समापन पर मंगलवार को पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को शोभायात्रा निकाल कर निर्धारित स्थलों पर विधि-विधान से विसर्जित किया गया। श्रद्धालु ढोल और डीजे की धुनों पर नाचते-गाते अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील क्ष्रेत्र के परियर घाट पर मंगलवार दोपहर से शाम तक विसर्जन यात्राओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। सफीयर, करवांसा, फाजिलपुर, कुडीना आदि गांवों में स्थापित कुल प्रतिमाओं को श्रद्धालु टैक्टर, लोडर, कारों व बाइक से लेकर गंगातट पहुंचे। ढोल व डीजे के धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं की टोलियां प्रतिमा लेकर गंगा की सह धारा में पहले से ही निर्धारित स्थल पहुंची। जहां पुलिस और राजस्व अमले की निगरानी में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
नवाबगंज टोल प्लाजा परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकालकर सोहरामऊ स्थित सई नदी में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व हवन-पूजन और भंडारे का भी आयोजन हुआ। यहां टोल प्रबंधक दीपक यादव, आशीष कुमार, पुष्कर सैनी, गौरीश मिश्रा, सत्येंद्र द्विवेदी, विकास, आकाश, धर्मेंद्र और प्रद्युम्न आदि टोलकर्मी रहे।
विज्ञापन

बीघापुर के मां संदोही देवी मंदिर, मां बटपनिया देवी मंदिर, मां तपेश्वरी देवी मंदिर में स्थापित मूर्तियों को मंगलवार को शोभायात्रा निकाल कर मां संदोही देवी तालाब में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल और डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
बांगरमऊ के मोहल्ला न्यू कटरा व चौधराना में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं को धूमधाम से यात्रा निकाल कर विसर्जित किया। ये यात्राएं फायर ब्रिगेड मार्ग, उन्नाव-हरदोई मार्ग होते हुए विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करती हुई कल्याणी नदी पुल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं को विसर्जित किया। शोभायात्रा में विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी, आशीष सिंह, विमलचंद्र शुक्ल, विनोद दीक्षित, सुशील शुक्ला, डॉ. कुशल तिवारी, छोटक्के पंडित, चौधरी भुवनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे।

परियर तट पर पुलिस की मौजूदगी में होता प्रतिमाओं का विसर्जन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें